कांग्रेस ने शहर को दिया सिर्फ धोखा , इस बार जनता नहीं देगी मौका: बहुजन समाज पार्टी पार्षद प्रत्याशी विकास अग्रवाल

कोरबा। बहुजन समाज पार्टी पार्षद प्रत्याशी विकास अग्रवाल दर्री, खार, वार्ड में जनसंपर्क कर लोगों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विकास अग्रवाल ने कहा की मैं आप लोगों के बीच से हूं। मैं भी बस्ती के बीच में रहता हूं। बस्तियों में लोगों को होने वाली हर एक समस्याओं से अच्छी तरह से अवगत हूं। मेरा संकल्प यही है कि बस्तियों को सर्व सुविधायुक्त बनाना। विकास अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के महापौर बस्तियों में जाने से परहेज करते हैं, क्योंकि उन्होंने कोई काम नहीं कराया। कांग्रेस के पूर्व महापौर को खुद के वार्ड में लोगों ने घेराव कर दिया था। विकास अग्रवाल कहा कि कांग्रेस के नेताओं, पूर्व महापौर, पूर्व सभापति और उनके जितने भी एमआईसी सदस्य थे, उनके वार्ड का नजारा देख लीजिए, इसी से आप अंदाजा लगा लेंगे की बाकि शहर की बस्तियों का क्या हाल होगा। अब चुनाव में कांग्रेस पार्टी कह रही है कि समस्याओं का निदान कर देंगे, 10 साल जनता ने कांग्रेस को मौका दिया था, बार-बार मौका लेकर आम जनता को कांग्रेस ने सिर्फ धोखा दिया है। 5 साल पहले कांग्रेस ने कहा था सभी वार्डों को मॉडल वार्ड बनाएंगे एक भी वार्ड मॉडल नहीं बना। ऐसे धोखेबाज कांग्रेस की नगर सरकार को नगर निगम से उखाड़ फेंकने का यह स्वर्णिम अवसर है।
