कोरबा। पति पत्नी के रिश्ते विश्वास पर कायम होते हैं। इसके डगमगाते ही रिश्ता तार तार होजाता है। ऐसा ही कुछ राजीव नगर नगर झाबर में हुआ, जहां चरित्र संदेह पर पति ने ही कुदाल से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, जब बेटा क्रिकेट खेलकर घर लौटा तो दरवाजा टूटा हुआ था। वह दरवाजा खोलकर भीतर पहुंचा, उसकी मां खून से लथपथ पड़ी थी। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भागने के फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे आरोपी पति को दबोच लिया है।

घटना दीपका थानांतर्गत राजीव नगर झाबर की है। यहां मूलत: बलरामपुर निवासी फुलसाय भगत 45 वर्ष किराए के मकान में परिवार सहित निवास करता था। उसका विवाद चरित्र संदेह को लेकर आए दिन अपनी पत्नी ग्लोरिया भगत 43 वर्ष से होता था। प्रतिदिन की तरह रविवार को पति पत्नी घर में थे। उनका पुत्र अर्पित भगत दोपहर करीब 12 बजे क्रिकेट खेलने चला गया। वह करीब तीन बजे घर पहुंचा तो दरवाजा टूटा मिला था। जिससे अर्पित को घर में चोर घुस आने की आशंका हुई। उसने जैसे ही दरवाजे को धक्का दिए, दरवाजा खुल गया। वह मकान के भीतर पहुंचा तो नजारा देख उसके होश उड़ गए। घर में उसकी मां ग्लोरिया भगत खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसके पिता घर से गायब थे। अर्पित ने संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से अपनी मां को आनन फानन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अर्पित ने थाना पहुंचकर दी। थाना प्रभारी युवराज तिवारी दिन दहाड़े कत्ल की सूचना मिलते ही हरकत में आ गए। उन्होंने आला अफसरों के निर्देश पर आरोपी की तलाश में टीम रवाना कर दिया। टीम पतासाजी करते हुए झाबर पाली मार्ग में पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, जहां आरोपी फरार होने के फिराक में वाहन का इंतजार करते मिला। पुलिस उसे पकड़कर थाना ले आई। पूछ