ChhattisgarhKorba

काेरबा फांसी के फंदे पर लटका मिला पत्नी का शव, पति का दूसरे युवती के साथ था अवैध संबंध .इन कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मायके वालों का आरोप है कि पति का अन्य किसी युवती से संबंध होने के कारण घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। मामला उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, कविता जायसवाल (24 साल) का मायका पदमपुर मुंगेली जिला में है। तरदा निवासी कामेश जायसवाल के साथ कविता जायसवाल की 2 साल पहले रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी। भाई अभिषेक जायसवाल ने बताया कविता की शादी के 6 महीने तक दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे। उसके बाद पति कामेश जायसवाल की करतूत सामने आने लगी। 2 महीने से हो रहा था महिला पर अत्याचार बताया जा रहा है कि पति के अन्य युवती से संबंध होने के कारण घर मे कलह का वातावरण बना हुआ था। 2 महीने से कविता पर इसी के चलते अत्याचार हो रहे थे। इससे पहले समस्या को हल करने के लिए मायके और ससुराल के लोगों ने कविता के पति को समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन कोई नतीजे नहीं निकल सके। दूसरी लड़की को लेकर घूमता था जीजा कविता के भाई ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा का किसी दूसरे युवती के साथ अवैध संबंध था। इसके बाद से दोनों के बीच में अक्सर विवाद होते रहता था। बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं मानता था। किसी दूसरी लड़की को लेकर घूमता है। इस बात पर कविता ने बार-बार आपत्ति जताई लेकिन वो नहीं माना और परेशान थी। इसके चलते उसकी बहन ने यह कदम उठाया है। जांच में जुटी पुलिस उरगा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। कविता की मौत को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

होली-रमजान पर अमन और भाईचारे की अपील, शांति समिति की अहम बैठक! प्रशासन सख्त— हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई, सुरक्षा के विशेष इंतजाम
अंचल में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को जीवंत रूप प्रदान करने के उद्देश्य से "धारा म्यूजिक" द्वारा यूट्यूब चैनल पर "परदेशी सुआ रे" शीर्षक से नया छत्तीसगढ़ी गीत लांच किया गया है ..
प्राथमिक शाला कक्षा पांचवी के बच्चों को प्रधान पाठक के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राथमिक शाला जेलगांव गांव में बच्चों के माता एवं वार्ड के महिला पार्षद को किया गया सम्मानित।
भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों की समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन विभिन्न मांगों को मुख्य अभियंता के पास रखा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्युत कर्मचारी संघ ने श्रमिक महिलाओं को किया सम्मानित
दीपिका थाना में पदस्थ आरक्षक की सड़क हादसे पर मौत पुलिस परिवार में शोक की लहर
पहली बार "सिटिजन साइंस" नागरिक विज्ञान आधारित मगरमच्छ गणना, बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे अलग अलग जिले के विद्यार्थी
हसदेव नदी पर एक युवक के डूबने की खबर सामने आई खोजबीन जारी नदी के पास मिला चप्पल और बाइक
आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का संरक्षण वाला समाज ःविधायक इंद्र साव
03:55