
प्रशासन एवं कोरबा पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता, भारतीयp नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में न्यायिक दंडाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, व पुलिस विभाग के अधिकारियों को बताने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में एडीजे कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, जेएमएफसी प्रतीक्षा अग्रवाल एवं जेएमएफसी ऋचा यादव ने तीनों नये क़ानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिससे सभी प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन हुआ।
कार्यशाला में न्यायिक दंडाधिकारी, सीएमएचओ, एडीएम, एसडीएम, एफएसएल अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, सभी थाना/ चौकी प्रभारी गण, मीडिया और आम जनता उपस्तिथ हुए एवं सभी ने कार्यशाला में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
1 जुलाई से नये क़ानून लागू हो जाएँगे। इसलिए इसके बारे में जानकारी देने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। लागू होने वाले नए कानून देश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाएंगे। भारतीय न्याय संहिता का उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार करना है, जबकि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ सुरक्षा उपायों को भी सुनिश्चित करती है।