ChhattisgarhKorbaNews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्युत कर्मचारी संघ ने श्रमिक महिलाओं को किया सम्मानित

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय संविदा मजदूर महासंघ एवं बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयंत्र कोरबा पश्चिम की कैंटीन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 100 की संख्या मैं सं

यंत्र कार्यरत महिला श्रमिकों की उपस्थित रहीं जिन्हें संघ द्वारा सम्मानित करने के साथ ही विशेष उपहार भेंट किया गया , कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय संविदा मजदूर महासंघ के शाखा अध्यक्ष बजरंग चंद्रा ने की, उपस्थित महिलाओं को संबोधन में अखिल भारतीय सेवानिवृत विद्युत कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री सी.एस. दुबे ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा महिला दिवस मनाये के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला, एवं बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री शब्बीर मेमन ने अपने छत्तीसगढ़ी भाषा में दिये उद्बोधन में महिलाओं की परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान और महिलाओं की उपस्थिति पर बात की, कार्यक्रम में संचालन बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के सचिव हेतराम खूंटे ने किया, इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला कोरबा के विभाग प्रमुख डी. वेंकट राव बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री ब्रिजेश विश्वकर्मा, शाखा कोरबा पश्चिम के अध्यक्ष केदारनाथ राठौर कार्यकारी अध्यक्ष के.एन. पटेल के साथ ही संघ के कर्मठ कार्यकर्ता काशीराम चंद्रा शाखा उपाध्यक्ष कमलनारायण यादव, योगेश कुमार कश्यप, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles