ChhattisgarhKorbaNews

करंट के चपेट में आने से पति-पत्नी दोनों की मौत कुसमुंडा थाना का मामला

लहर4 न्यूज़ /जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में महज 24 घंटे के भीतर एक के बाद एक लगातार तीन मौतों से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक और जहां बीटी रात को कुसमुंडा खदान के अंदर त्रिपुरा राइफल के जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली वहीं आज कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनगांव में किराए के मकान में रहने वाले दंपति की करंट में चपेट में आने से मौत हो गई।


  • आदर्श नगर मनगांव स्थित सरदार चाल में किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार पर आज बड़ी मुसीबत टूट पड़ी। बताया जा रहा है कि मकान के पास ही एक खंभे में करंट प्रवाहित था जिसकी चपेट में पति आ गया जिसे छुड़ाने के लिए उसकी पत्नी दौड़ी तो दोनों करंट की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल दोनों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पति पत्नी का एक 8 साल का बच्चा भी है ।मृतक दंपत्ति बाहर से यहां आकर किराए में मकान में रहता था

Related Articles