ChhattisgarhKorbaNews

पुलिस ने खेली फूलों की होली वृद्ध जनों को कराया भोजन और लिया आशीर्वाद

पुलिस ने खेली फूलों की होली,वृद्धजनों का लिया आशीर्वाद

कोरबा। कोरबा पुलिस ने प्रशांति वृद्धाश्रम में होली के अवसर पर बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ त्यौहार मनाया। गुलाब की पंखुड़ियां व फूलों से होली खेली गई। कोरबा पुलिस की ओर से वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया गया। उनके साथ बैठकर पुलिस स्टाफ ने वृद्धजनों के साथ भोजन किया। इस दौरान पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी विभव तिवारी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे

एएसआई विभव तिवारी ने बताया कि होली का त्योहार रंगों का पर्व है जिसमें प्रेम और भाईचारे का संदेश है। त्योहार पर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है। उनके पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रशांति वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धजन अपने परिजनों, घर-परिवार से वर्षों से दूर रहकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

इनको एक बेटे की तरह होली के त्यौहार की खुशियां देने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस परिवार ने उनके बीच पहुंचकर होली का त्यौहार मनाया। उनके साथ फूलों की होली खेली गई।

बुजुर्गों के साथ होली खेलकर उनके साथ लजीज भोजन का स्वाद लेकर हमने काफी आत्मसंतुष्टि महसूस की है।

तिवारी ने कहा कि पुलिस की वर्दी के पीछे भी संवेदना होती है, अपराधियों के लिए सख्त पुलिस समय-समय पर अपने नाते-रिश्ते, मानवता को निभाने में भी पीछे नहीं रहती। समय-समय पर सोशल पुलिसिंग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करते रहते हैं ताकि आम जनता के बीच पुलिस का बेहतर पक्ष भी उजागर

Related Articles

बीजेपी के लोकप्रिय नेता हितानंद के पीछे कौन कथित ऑडियो ने पार्टी की एकता पर लगाया प्रश्न चिन्ह
पत्नी खाना बनाने से की मना पति ने किया पत्नी का पीठ पीठ कर की हत्या
पुलिस ने खेली फूलों की होली वृद्ध जनों को कराया भोजन और लिया आशीर्वाद
होली-रमजान पर अमन और भाईचारे की अपील, शांति समिति की अहम बैठक! प्रशासन सख्त— हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई, सुरक्षा के विशेष इंतजाम
अंचल में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को जीवंत रूप प्रदान करने के उद्देश्य से "धारा म्यूजिक" द्वारा यूट्यूब चैनल पर "परदेशी सुआ रे" शीर्षक से नया छत्तीसगढ़ी गीत लांच किया गया है ..
प्राथमिक शाला कक्षा पांचवी के बच्चों को प्रधान पाठक के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राथमिक शाला जेलगांव गांव में बच्चों के माता एवं वार्ड के महिला पार्षद को किया गया सम्मानित।
भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों की समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन विभिन्न मांगों को मुख्य अभियंता के पास रखा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्युत कर्मचारी संघ ने श्रमिक महिलाओं को किया सम्मानित
दीपिका थाना में पदस्थ आरक्षक की सड़क हादसे पर मौत पुलिस परिवार में शोक की लहर
22:39