ChhattisgarhKorbaNews

पत्नी खाना बनाने से की मना पति ने किया पत्नी का पीठ पीठ कर की हत्या

.नशे में धुत पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया, यह बात पति को नागवार गुजरी। उसने टंगिया के बेट से हमला कर पत्नी को लहुलुहान कर दिया,उसके पैर तोड़ दिए। पत्नि का उपचार कराने के बजाय पति ने चूल्हे के पास चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया। सुबह मौसी व दादा के साथ बच्चे घर पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।

कोरबा जिले के लेमरू थानांतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम डीड़ासराई की है। यहां हरिराम मांझी निवास करता है। उसके घर से थोड़ी दूर 38 वर्षीय पुत्र सुनाराम मांझी अपनी पत्नि सनमती बाई 35 वर्ष तथा तीन बच्चों के साथ रहता था। तीनों बच्चे अपने दादा के घर सोते थे। वे शुक्रवार की रात दादा के घर नहीं पहुंचे। शनिवार की सुबह होते ही दादा ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। इस दौरान बच्चे अपनी मौसी के घर मिले। जहां से हरिराम बच्चों और उनकी मौसी के साथ बेटे के घर पहुंचा। घर में सुनाराम मौजूद था। उसकी पत्नि चूल्हे के पास चादर ओढ़कर सोई हुई थी। हरिराम ने आवाज लगाने के बाद चादर उठाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल सनमती खून से लथपथ थी। उसके चेहरे व सिर पर गंभीर चोंट के निशान थे। उसका एक पैर भी टूटा हुआ दिखा। इसकी सूचना हरिराम ने थाना पहुंचकर दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भीमसेन यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। तत्पश्चात सुनाराम से पूछताछ शुरू की। उसने पुलिस को बताया कि होली के दिन पत्नि के साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। उसने शाम होने पर पत्नि को खाना बनाने की बात कही, जिससे उसने इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर उसने टंगिया के बेट से हमला कर दिया। उसके हमले में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सने कपड़े और टंगिया को बरामद कर लिया। पुलिस अपनी कार्रवाई जारी रखी हुई है

Related Articles